Cultural Activity (सांस्कृतिक)
खुरई विकासखण्ड स्तर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गुरुकुल के रंगकर्मियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन |
Literary (साहित्यिक)
- सदनवार आयोजित विविध प्रतियोगिताएँ:
- किसी महापुरुष की जयंती/पुण्यतिथि
- किसी उत्सव विशेष पर
- साहित्यकार की किसी रचना विशेष पर
Songs(संगीत)
- जिला स्तरीय संगीत प्रतियोगिता में एकल एवं समूह गान में गुरुकुल की सहभागिता।
- खुरई विधानसभा स्तर पर आयोजित गायन प्रतियोगिता में कु. गुडिया कुर्मी एवं अनि जैन की अद्भुत प्रस्तुति।
नाटक/एकांकी
रंगमंच के प्रति जागृत करने के उद्देश्य से गुरुकुल की रंग कर्मियों को आधुनिक सुविधा एवं तकनीक से युक्त रंगमंच प्रदान करता है, जिसमें नाटक/एकांकी प्रश्न मुख नाटक इत्यादि के माध्यम से उत्कृष्ट कला को प्रदर्शित कर सकें |
विद्यालयीन समाचार पत्र “गुरुकुल संदेश”
विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं उनकी सर्वतो मुखी प्रतिभा की सृजनशीलता अभिव्यक्ति को उजागर करने के उद्देश्य से गुरुकुल संदेश (मासिक समाचार पत्र) का प्रकाशन किया जाता है| इस समाचार पत्र के माध्यम से शालेय क्रिया कलाप तथा विद्यार्थियों के मौलिक लेख रचनाएं, प्रेरक प्रसंग एवं अध्यापक वर्ग की ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणाप्रद सृजनात्मक गतिविधियां प्रतिबिंबित होती हैं गुरुकुल संदेश न केवल कृतित्व कर्म का दर्पण है अपितु एक अभिलेख भी है जो स्मृतियों की धरोहर को सुरक्षित रख हमारे मधुर अतीत को भी स्पंदित करता है
शैक्षणिक भ्रमण
शालेय कैलेंडर के अनुरूप प्रत्येक सत्र में शैक्षणिक भ्रमण किया जाता है, यह भ्रमण किसी विशेष उद्देश्य की दृष्टि से किया जाता है – जैसे बालिका पढ़ाओ, पर्यावरण सुरक्षा आदि
वाद – विवाद प्रतियोगिता
विजय के अनुरूप एक निश्चित समय अवधि में अपनी अभिव्यक्ति तर्कों से स्पष्ट कर सके की सार्थकता की पूर्ति हेतु भाषा विभाग द्वारा किसी विषय विशेष पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है |
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
संस्कृति एवं संस्कार से परिचय कराने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किसी समय विशेष पर किया जाता है उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया जाता है |
रचनात्मक लेख
स्वतंत्र मौलिक अभिव्यक्ति को सृजनात्मक रूप मिल सके इस हेतु विद्यार्थियों के मध्य रचनात्मक कौशल को विकसित किया जाता है यह रचनात्मक गद्य की विविध विधाओं में दृष्टिगोचर होती है |
बालसभा
प्रत्येक शनिवार को गुरुकुल सभागार में माध्यमिक स्तर से उच्चतर स्तर के समस्त विद्यार्थियों के मध्य एक बाल सभा का आयोजन किया जाता है जिसमें मौलिक चिंतन, स्वतंत्र अभिव्यक्ति, हास्य-व्यंग, कविताएं, सस्वर, काव्य गायन, गीत इत्यादि विषयों का समावेश किया जाता है |
शुद्ध एवं सुलेखन प्रतियोगिता
साहित्य विभाग द्वारा भाषा की सुस्पष्ट, शुद्धता एवं वर्णों तथा शब्दों की कलात्मक लेखनी के परिवर्धन हेतु प्रति कक्षा में शुद्ध एवं सुलेखन प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है
संगीत प्रतियोगिताएं
गुरुकुल विद्यालय में संगीत विभाग द्वारा प्रतिवर्ष विविध प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं सुर, लय, ताल की त्रिवेणी संगम से युक्त गायन एकल एवं सामूहिक रूप में शास्त्रीय गायन, सुगम गायन, स्वच्छेद गायन के रूप में विद्यार्थियों को संगीत की अभिरुचि पैदा करती है |
कहानी लिखो प्रतियोगिता
भाषा की समझ विकसित करने के उद्देश्य से कहानी पढ़ो और सुनाओ, अधूरी कहानी पूर्ण करो, कहानी बनाओ इत्यादि विविध प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करता है |
प्रश्नमंच
प्रश्न मंच व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है इस उक्ति को सार्थक करता हुआ गुरुकुल प्रश्न मंच का सदनवार आयोजन करता है जिससे कई प्रकार के विषयों की विस्तृत जानकारी सुगमता से विद्यार्थियों को संप्रेषित हो सके |
पिन बोर्ड सजाओ प्रतियोगिता
प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रत्येक माह एक निश्चित विषय के अनुरूप सदन के विद्यार्थी पिन बोर्ड को सुसज्जित कर सदन के लिए अंक एकत्रित करते हैं, यह प्रतियोगिता विद्यालय के चारों सदन के मध्य आयोजित होती है |
चित्रकला प्रतियोगिता
चित्र किसी दृश्य या वस्तु की जीवंत प्रति कृति है इस उद्देश्य की सार्थकता को सिद्ध करता हुआ गुरुकुल विद्यार्थियों के मध्य निश्चित समय में निश्चित रंगों से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष करता रहता है |
रंगोली, राखी एवं मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता
रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर छात्रों के मध्य राखी एवं मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाती है सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाता है |
एकल एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता
नृत्य कला को विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के नृत्य की रंग बिरंगी वेशभूषा में एकल एवं सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाती है |
Competition (प्रतियोगिताएं): –
- शुद्ध लेखन प्रतियोगिता
- सुलेख प्रतियोगिता
- संगीत प्रतियोगिता
- एकल गायन (सुगम)
- समूह गायन (सुगम)
- एकल गायन (शास्त्रीय)
- समूह गायन (शास्त्रीय)
- कहानी लेखन प्रतियोगिता
- प्रश्न मंच प्रतियोगिता
- चित्रकला प्रतियोगिता
- बोर्ड सजावट प्रतियोगिता
- रंगोली प्रतियोगिता
- एकल नृत्य प्रतियोगिता
- समूह नृत्य प्रतियोगिता
- राखी निर्माण प्रतियोगिता
- मेहंदी प्रतियोगिता