Gurukul Sandesh
विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास एवं उनकी सर्वतो मुखी प्रतिभा की सृजनशीलता अभिव्यक्ति को उजागर करने के उद्देश्य से गुरुकुल संदेश (मासिक समाचार पत्र) का प्रकाशन किया जाता है| इस समाचार पत्र के माध्यम से शालेय क्रिया कलाप तथा विद्यार्थियों के मौलिक लेख रचनाएं, प्रेरक प्रसंग एवं अध्यापक वर्ग की ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणाप्रद सृजनात्मक गतिविधियां प्रतिबिंबित होती हैं गुरुकुल संदेश न केवल कृतित्व कर्म का दर्पण है अपितु एक अभिलेख भी है जो स्मृतियों की धरोहर को सुरक्षित रख हमारे मधुर अतीत को भी स्पंदित करता है |